Doordrishti News Logo

जांच के बाद पता लगेगा क्यूं किया ऐसा

  • खुद का गला काटकर आत्महत्या का मामला
  • बचाव में जख्मी हुए पिता को अस्पताल से रात में दी छुट्टी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जांच के बाद पता लगेगा क्यूं किया ऐसा। शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक युवक ने खुद का गला चाकू से काट दिया। एमजीएच के इमरजेंसी में उसका उपचार चल रहा था,देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव आज सुबह एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया। उसके पिता बचाव करते चोटिल हो गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

चाकू से आत्महत्या किस कारण की इस बारे में फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। मृतक नशे का आदी बताया गया था।

रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि खासबाग के सामने रहने वाले 45 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र सत्यनारायण सोनी ने शुक्रवार की रात में खुद का गला चाकू से काट कर आत्महत्या की कोशिश की। उसके पिता सत्य नारायण ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनके भी हाथ की अंगुठियां कटने से जख्मी हो गई। बाद में दोनों को एमजीएच इमरजेंसी में लाया गया, मगर ओमप्रकाश की देर रात में मौत हो गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सर्व समाज का एमडीएम मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन

थानाधिकारी लखावत ने बताया कि ओमप्रकाश नशे का सेवन करता था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की कोशिश की मगर वह बच नहीं पाया। शव का आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया है। उसने किस कारण से आत्महत्या की इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। पिता को रात में ही छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया है।

Related posts:

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026