वाट्सएप मैसेज के बाद ठगों के जाल में फंसा 2.93 लाख की ठगी
- पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला -कोर्ट की शरण में पहुंचा
- 16 माह बाद केस दर्ज
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। वाट्सएप मैसेज के बाद ठगों के जाल में फंसा 2.93 लाख की ठगी। शहर के रामेश्वर नगर में रहने वाले मेडिकल लाइन से जुड़े एक युवक से शातिरों ने ठगी करते हुए 2.93 लाख रुपए ऐंठ लिए। धोखाधड़ी के शिकार युवक ने पहले साइबर पोर्टल पर शिकायत दी,मगर बाद में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
इसे भी पढ़ें – जुआ खेल रहे युवक पुलिस को देख दीवार फांद कर भागे लाखों का हिसाब लिखी डायरियां मिली
पुलिस आयुक्तालय परिवाद भेजने पर भी केस दर्ज नहीं हुआ। अब पीडि़त ने कोर्ट की शरण लेकर मामला दर्ज करवाया है। भगत की कोठी थाना पुलिस अब जांच कर रही है। मामला साल 2023 का है। मामले के अनुसार मूलत: पिंडवाडा के नादिया आरासना हाल डी- रामेश्वर नगर निवासी भरत प्रजापत पुत्र नारायण प्रजापत की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
इसमें बताया कि वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। उसके पास में 15 सितंबर 23 को वाट्सएप पर एक मैसेज आया और उसमें क्लिक किए जाने पर 150 रुपए मिलना बताया। तब उसके द्वारा मैसेज लिंक को क्लिक किए जाने पर पैसे मिले। बाद में यह रकम बढ़ती गई और उसे 1400 रुपए मिले।
इसके बाद लिंक भेजने वालों ने उसे टेलीग्राम एप के एक ग्रुप से जोड़ा और अलग अलग टॉस्क दिए जिसमें 2000 रुपए इंवेस्ट करने पर 28 सौ रुपए प्राप्त हुए। बाद में शातिर टास्क बढ़ाते गए और फिर अंत में 3.92 लाख को हासिल करने के लिए 78 हजार रुपए डालने को कहा गया। अन्यथा रकम को नहीं भेजने को बोला।
पीडि़त ने अंतिम बार में 21 सितंबर 23 को रुपए भेजे मगर उसके द्वारा जमा कराए गए 2 लाख 93 हजार 500 रुपए डूब गए। पीडि़त ने इस बारे में साइबर पोर्टल से लेकर पुलिस तक 16 माह चक्कर काटे, मगर केस दर्ज नहीं किया गया। अब उसने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

