Doordrishti News Logo

कोरोना गाइड लाइन का हुआ सशर्त पालन

जोधपुर, कोरोना काल का लंबा इंतजार के बाद शिक्षा के मंदिरों में आज रौनक लौट आई। बच्चे जहां प्रफुल्लित नजर आए वहीं शिक्षकों के चेहरों पर बच्चों को देख मुस्कान आ गई। स्कलों में प्रवेश के साथ ही कोरोना गाइड लाइन का भी सशर्त पालन किया गया। दो गज दूरी का पालन के साथ प्रवेश से पहले हाथों को सैनेटाइज्ड किया गया। सोमवार को प्रदेश में 302 दिन बाद स्कूल खुले हैं। फिलहाल 9वीं से 12 वीं तक बच्चों को ही स्कूल बुलाया गया है। बच्चों के कदम पड़ते ही वीरान पड़ी स्कूलों में रौनक लौट आई। बच्चों की आवाज से स्कूल एक बार फिर चहचहाने लग गए। स्कूलों में आज सभी ओर उत्साह का माहौल नजर आया।

सुबह साढ़े नौ बजे खुले स्कूल
जोधपुर में आज सुबह साढ़े नौ बजने के साथ स्कूल फिर खुल गए, लेकिन माहौल बदला नजर आया। 302 दिन बाद स्कूल पहुंचने की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ झलक रही थी, लेकिन यह खुशी मास्क के पीछे छिपी रही। उनकी खुशी आंखों से झलक रही थी। लंबे अरसे बाद अपने सहपाठियों के साथ गलबहियां डालने पर भी अंकुश लगा था। गेट पर खड़ेे शिक्षक लगातार बच्चों को सावधानियों के बारे अवगत करा रहे थे। कई निजी स्कूलों में बच्चों का तापमान जांच कर प्रवेश दिया गया। तय संख्या से आधे बच्चों को आज प्रवेश दिया गया।
कक्षा कक्ष का माहौल बदला नजर आया
सोमवार को खुली स्कूलों में क्लास रूम का माहौल भी पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया। बच्चों के बैठने के स्थान पहले से तय कर दिए गए। ताकि उनके बीच में डिस्टेंस को मैंटेन रखा जा सके। कदम-कदम पर पूरी सतर्कता नजर आई। शिक्षक से लेकर बच्चों के चेहरे मास्क से ढंके हुए थे। शहर की कुछ निजी स्कूलों में आज नियमित पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई। इन स्कूलों की ऑन लाइन परीक्षा चल रही है। ऐसे में ये परीक्षा समाप्त होने के बाद खुलेंगे।
कोरोना काल में 21 मार्च से बंद पड़े थे शिक्षालय:
21 मार्च, 2020 को पिछली बार स्कूल खुले थे। इसके बाद कोरोना के प्रकोप की वजह से लॉकडाउन लगा और सभी शिक्षण संस्थान बंद थे। आखिरकार कोरोना का टीका आने और कोरोना का असर कम पड़ते देख केेंद्र सरकार ने स्कूलों को खोलने अनुमति प्रदान कर दी।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026