एडीजी श्रीवास्तव ने ली रेंज और कमिश्नरेट पुलिस की बैठक
- विधानसभा चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर विचारविमर्श
- हार्डकोर अपराधियों की धरपकड़ के साथ पाबंद करने और संवेदनशील बूथ केेंद्रों पर सजगता रखने के निर्देश
जोधपुर,एडीजी श्रीवास्तव ने ली रेंज और कमिश्नरेट पुलिस की बैठक।राज्य के अतिरिक्त पुलिसमहानिदेशक कानून एवं व्यवस्था (क्राइम एण्ड लॉ) आनंद श्रीवास्तव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रेंज और कमिश्ररेट पुलिस अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श के साथ अपराधों पर अंकुश को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया। हार्डकोर अपराधियों की धरपकड़ के साथ ही अन्य वांछित अपराधियों को पकडऩे पर बल दिया। अपराधियों को पकड़ कर पाबंद करवाने की बात कही।
एडीसी (लॉ एण्ड ऑर्डर) श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और पुलिस को संवेदनशील एवं अतिसंवदेनशील केंद्रों पर विशेषतौर पर फोकस रखना है। चुनाव में कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए हार्डकोर क्रिमीनलों को धरपकड़ मेें तेजी लाएं उन्हें पाबंद करने की पुरजोर कोशिश बनाए रखें।
यह भी पढ़ें – अवैध बजरी से भरे छह डंपर जब्त, छह प्रकरण दर्ज
इस चुनाव संबंधी बैठक में जोधपुर रेंज के आईजी जयनारायण शेर, पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़,डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन,डीसीपी पश्चिम गौरव यादव के साथ रेंज के पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे। पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने क्राइम समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा सीएलजी बैठकों को करने पर भी जोर दिया। लोगों से संवाद बनाने की बात की।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

