अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की गुजरात जायंट्स टीम पहुंची जोधपुर
लीजेंड्स लीग क्रिकेट
20 साल बाद वैश्विक क्रिकेट एक्शन के लिए तैयार है राजस्थान की सूर्यनगरी
जोधपुर,वीरेंद्र सहवाग की अगुवाई वाली अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की गुजरात जायंट्स टीम बुधवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के अंतिम चरण के मुकाबलों के लिए जोधपुर पहुंच गई। 20 साल बाद इस शहर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में क्रिकेट का कोई बड़ा आयोजन हो रहा है।
लीग का अंतिम चरण जोधपुर में वैश्विक क्रिकेट एक्शन की वापसी को भी चिह्नित करेगा, जिसने पिछली बार 2002 में अंतरराष्ट्रीय सितारों की मेजबानी की थी। तब भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था।

दिलचस्प बात यह है कि दो दशक बाद, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और सहवाग,जिन्होंने उस मैच में अपने- अपने देशों के लिए पारी की शुरुआत की थी,अब एक ही टीम का हिस्सा होंगे। सहवाग की गुजरात जायंट्स टीम अपने अगले मैच में इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स से शुक्रवार को अपने अंतिम लीग मैच में भिड़ेगी।

सहवाग और गेल के अलावा,अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाले गुजरात जायंट्स के पास तिलकरत्ने दिलशान,पार्थिव पटेल और केविन ओ ब्रायन जैसे माहिर बल्लेबाजों के साथ-साथ ग्रीम स्वान और अजंता मेंडिस जैसे दिग्गज स्पिनर हैं।

गुजरात जायंट्स इस समय पांच मैचों से पांच अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। भीलवाड़ा किंग्स के खिलाफ एक जीत उसे अंक तालिका में शीर्ष-2 स्थान पर पहुंचा देगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

