ई मित्रों पर अनियमितता मिलने पर कार्यवाही
जोधपुर,ई मित्रों पर अनियमितता मिलने पर कार्यवाही। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा निरंतर ई मित्रों का निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत जोधपुर ग्रामीण द्वारा ब्लॉक भोपालगढ़ के ई-मित्र के 113245458 पर निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई जाने पर शास्ति (पेनल्टी) लगाई गई।
यह भी पढ़ें – बारिश के बाद एयरपोर्ट एरिया नाले में गिरने से बीए द्वितीय वर्ष छात्र की मौत
उपखण्ड अधिकारी भोपालगढ़ व ब्लॉक प्रभारी डीओआईटी भोपाल गढ़ द्वारा 25 जून को भोपालगढ़ के ईमित्र कियोस्क को के113245458 कियोस्क धारक रूपाराम भाटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कियोस्क धारक द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूलना पाया गया। ई-मित्र निरीक्षण जांच रिपोर्ट पर एसीपी (उपनिदेशक),राकेश राठी, जिला कार्यालय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग जोधपुर ग्रामीण द्वारा इस ईमित्र पर एक्शन ऑन ओवरचेंज के तहत 5 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई गई एवं ई मित्र को 15 दिन के लिए बंद किया गया।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

