अधिवक्ताओं के लिए लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसियेशन जोधपुर का आयोजन
जोधपुर,अधिवक्ताओं के लिए लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर।राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसियेशन, जोधपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को उच्च न्यायालय के हेरिटेज परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।
एसोसियेशन हॉल में लगाया यह चिकित्सा शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 चला।
यह भी पढ़ें – आरएसी जवान नहीं लगा हाथ,अन्य आरोपी आरएसी का जवान सहित पहुंचे जेल
अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने बताया कि आज अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें स्वास्थ्य कोच डॉक्टर नितेश माहेश्वरी व मनीष सिसोदिया ने सेवाएं दी। आज के शिविर में बीएमआई,फैट,विसरल फैट,मसल्स,आंत की चर्बी, मांस पेशियों का प्रतिशत,जैविक आयु और चयापचय आहार योजना/भोजन योजना,पोषण आहार, कसरत,नींद पैटर्न हाइड्रोथेरेपी, मानसिक स्वास्थ्य और खुशी के लिए भी मार्गदर्शन करते हुए जांच कर परामर्श दिया गया।
शिविर के समापन पर डॉक्टर नितेश माहेश्वरी व मनीष सिसोदिया को एसोसियेशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच, महासचिव शिवलाल बरवड़, सहसचिव विजेन्द्र पुरी,पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी द्वारा स्मृतिचिन्ह भेट किये गए।
शिविर में सुरेन्द्रसिंह गागुडा,राजवीर सिंह,महेन्द्र सेवर,महीराम विश्नोई, पुसाराम चौधरी,श्रवण सारण, हरिराम विश्नोई,सही राम डूडी,वीरम सिंह,शेरसिंह राठौड,विवेक चारण, देवीसिंह उदावत,जगदीश कडवासरा, लक्ष्मी यादव,सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने लाभ प्राप्त किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

