Doordrishti News Logo

कमिश्ररेट में जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई,60 हजार बरामद

जोधपुर,कमिश्ररेट में जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई,60 हजार बरामद। कमिश्ररेट पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए जुआरियों की धरपकड़ की और 50 हजार से ज्यादा रुपए बरामद किए। पुलिस ने जुआ अधिनियम में केस दर्ज किए। शास्त्रीनगर थाने के एएसआई नारायणसिंह ने 21 सेक्टर मोड़ के पास खांचे में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे लखनसिंह पुुत्र कमलेश,संजय पुत्र भगवानदास सिंधी,चेतन पुत्र महिपाल,शकील पुत्र छोटू खान,शहजाद पुत्र अब्दुल रहमान,जगदीश पुत्र सबा बंजारा को गिरफ्तार कर दाव पर लगी 16500 रुपए,तीन स्कूटी व 2 बाइक जब्त किया।

यह भी पढ़ें – पशुओं के विवाद के लिए परिवाद देने गए वृद्ध की हत्या

इधर जिला पूर्व में सदर बाजार थाने के हैड कांस्टेबल शमशेर खान ने बाईजी का तालाब क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे कन्हैयालाल उर्फ बंटी पुत्र श्यामलाल,बाबूलाल पुत्र कंवरीलाल, कुंवर पाल पुत्र रामचन्द्र को गिरफ्तार कर 26200 रुपए जब्त किए। इसी तरह सदर बाजार थाने के हैड कांस्टेबल रतन सिंह ने बाईजी का तालाब क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे सुरेश कुमार पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर 6200 रुपए की राशि जब्त की। सदर बाजार थाने के हैड कांस्टेबल भंवर लाल ने बाईजी का तालाब क्षेत्र में आशिक अली पुत्र उस्मान अली को गिरफ्तार कर 7600 रुपए जब्त किए। इधर सदर कोतवाली थाने के एएसआई चैनसिंह ने घंटाघर क्षेत्र में राजेन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह को गिरफ्तार कर 1950 रुपए,थाने के ही हैड कांस्टेबल रोहिताश ने घंटाघर क्षेत्र में ही इन्द्रप्रकाश पुत्र रामस्वरूप से 1900 रुपए जब्त किए। महामंदिर थाने के हैड कांस्टेबल सुधीर ने भदवासिया पुलिया के नीचे खाईवाल शेर मोहम्मद पुत्र हमीद से 2950 रुपये की राशि जब्त की। माता का थान थाने के हैड कांस्टेबल हनुमान ने बोरड़ीवाला जाव के पास गुब्बाखाई कर रहे साबिर पुत्र प्रेमाराम को गिरफ्तार कर दाव पर लगी 2020 रुपये की राशि जब्त की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026