Doordrishti News Logo

सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक सामग्री

जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने परिचित पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज करने और घर में आकर उससे अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसमें अब तफ्तीश आरंभ की है। पीड़िता ने उसे अपने घर पर लाइसेंस बनाने के कागजात और फोटो दिए थे। तब भी उसने छेड़छाड़ की। मंडोर पुलिस ने आईटी एक्ट एवं लज्जा भंग में केस बनाया है। थानाधिकारी सुंरेश चंद सोनी इसकी जांच कर रहे हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि इस बारे में एक शादीसुदा महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसके अनुसार उसने अपने एक परिचित को दो दिन पहले लाइसेंस बनवाने के लिए घर पर बुलाया था। तब उसे फोटो और कागज दिए जाने के साथ साइन करवाया गया। इस दौरान परिचित ने उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दी। फिर मोबाइल नंबर पर आपत्तिजनक सामग्री डालने लगा। घटना को लेकर बुधवार को इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है।

>>> फेसबुक आईडी हैक कर पांच लाख की फिरौती मांग रहे बदमाश

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026