Doordrishti News Logo

सरकारी पेयजल लाइन तोड़कर पानी चुराने का आरोप,केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),सरकारी पेयजल लाइन तोड़कर पानी चुराने का आरोप,केस दर्ज। कमिश्नरेट के झंवर और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में सरकारी पेयजल लाइन को तोडक़र पानी चोरी के आरोप में दो प्रकरण दर्ज हुए हैं।

इसे भी पढ़ें – तीन घरों से हजारों का सामान चोरी

झंवर पुलिस ने बताया कि पीएचइडी उपखंड डोली के सहायक अभियंता नरेन्द्र पाल सिंह ने रिपोर्ट दी कि 25 मार्च को डोली गांव में जोराराम आदि सार्वजनिक पानी की पाइप लाइन को बिना अनुमति के तोडक़र अवैध कनेक्शन कर पानी चोरी करते पाए गए।

इसी तरह चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में गोदारा एंटरप्राईजेज के प्रोजेक्ट मैनेजर लाखाराम उर्फ लखन देवासी ने पुलिस को बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 16 सेक्टर में रहने वाले मोहन और 11 सेक्टर में रहने वाले विजय प्रकाश ने अवैध जल कनेक्शन लेकर पानी की चोरी की और पाइप तोडक़र सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाया।

Related posts:

विधि संकाय में NSS की तीनों इकाइयों ने लगाया रक्तदान शिविर

September 18, 2026

नाकाबंदी में ट्राफिक पुलिस के जवान की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

September 18, 2026

दुकान का शटर तोड़कर सामान और नगदी चुराई

September 18, 2026

एमडीएम अस्पताल मल्टीलेवल आईसीयू से मरीज लापता भाई ने दी रिपोर्ट

September 18, 2026

आफरी कैंपस में क्वार्टर के टूटे ताले लाखों के जेवरात और नगदी पार

September 17, 2026

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

September 17, 2026

नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल

September 17, 2026

कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

September 17, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

September 17, 2026