Doordrishti News Logo

घर से लाखों के जेवर चुराने का आरोप, संदिग्ध महिला के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर,शहर के सूरसागर इलाके में एक घर से लाखों के जेवर चुराकर ले जाने का आरोप महिला पर लगा है। तीन महिने बाद पीड़ित ने सूरसागर थाने मेें इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिन ने बताया कि क्रिया का झालरा सूरसागर निवासी कैलाश पुत्र सुखदेव सोनी ने र दी रिपोर्ट में बताया कि 15 अप्रेल से 17 मई के बीच में इसी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला उसके घर से दो रखड़ी सेट, दो कंठी,एक चेन, तीन अंगुठियां,एक पतली सोने की चेन, एक मंगल सूत्र,छह चूडियां,10 अंगुठियां,शीश फूल, दो कंठी, बालियां, 6 टोप्स जोड़ी,7 झुमरियां,6 फिणियां एवं करीब ढाई किलो के चांदी के आभूषण चुराकर ले गई। सोना तकरीबन 20-25 तोला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: