Doordrishti News Logo

जोधपुर,कोरोना की दूसरी लहर के दौर में जिस तरह से लगातार मरीजों की संख्या बढती जा रही है उसको कंट्रोल करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत काफी गंभीर हैं उसी का नतीजा है कि उनकी जो टीम है वह लगातार इसी प्रयासों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रभारी सचिव नवीन महाजन आज जोधपुर पहुंचे। उन्होने कोरोना वायरस को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Secretary in charge took feedback on covid arrangements

कलेक्टर इंद्रजीतसिंह से हर पहलू पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से भी महाजन ने फीडबैक लिया। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर भी उन्होने चर्चा की और अस्पताल में बेड की व्यवस्था के अलावा आवश्यक दवाओं के बारे में भी जानकारी ली।

कोरोना वायरस के संक्रमण की चैन तोड़ने को जन अनुशासन पखवाड़े की जानकारी ली। उन्होंने टेस्टिंग के अलावा वैक्सीनेशन को लेकर फीडबैक भी लिया। प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने जोधपुर के सर्किट हाउस में कोरोना वायरस के कंट्रोल को लेकर एक आवश्यक बैठक भी ली,जिसमें जोधपुर के जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, जिला परिषद सीईओ इंद्रजीत यादव, प्रशासनिक अधिकारी महिपाल भारद्वाज,मेंडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एसएस राठौड़, मथुरादास माथुर अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ अरुण वैश्य,महात्मा गांधी अस्पताल की अधीक्षक डॉ राजश्री बेहरा, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मंडा,कोरोना वायरस को देखते हुए हाल ही में नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर डॉ विकास राजपुरोहित व डॉ अनुराग सिंह के अलावा वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर अरविंद जैन ने इस बैठक में अपना फीडबैक दिया।

प्रभारी सचिव नवीन महाजन को जिला प्रशासन के अधिकारियों, चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों के अलावा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विश्वास दिलाया है कि हालात को देखते हुए पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ चिकित्सा और नर्सिंग कर्मियों की टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है और जरूरत के मुताबिक संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026