धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी पहुंचे जेल
जोधपुर, शहर के चौपासनी रोड स्थित न्यू कोहिनूर स्थित बापू कॉलोनी में खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोडऩे, टायर जलाकर धार्मिक भावनाएं भडक़ाने के आरोप में प्रतापनगर सदर थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
न्यू कोहिनूर के सामने स्थित बापू कॉलोनी निवासी संजय खान ने प्रताप नगर सदर थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि शनिवार की रात को वह अपने घर की गली के बाहर दुकान पर बैठा था। रात करीब 10.50 बजे नकाबपोश कुछ लोग हाथ में तलवार और पेट्रोल से भरी बोतलें लिए धार्मिक भावनाएं भड़क़ाने वाले नारे लगाते हुए तलवारें लेकर वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे फोड़े। आम लोगों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्थर व बोतलें फेंकी। इसके बाद सामने सड़क़ पर टायर जलाकर नारेबाजी की।
एक और प्रत्यक्षदर्शी रियाज खान ने बताया कि करीब रात 11 बजे खिमांशु गहलोत नाम का एक व्यक्ति (जिसे वह जानता है) वह नारेबाजी करते हुए गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने देवनगर के मसूरिया के श्रमिकपुरा निवासी हनुमान,मसूरिया भील बस्ती निवासी जीतू ,मसूरिया के संतोषपुरा स्थित बंजारा कॉलोनी निवासी अनिल बंजारा, मसूरिया के कुम्हारों की बगेची निवासी रोहित और मसूरिया के संतोषपुरा निवासी कुणाल सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया गया था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

