Doordrishti News Logo

जेवर बनाने के लिए दिया 66 ग्राम सोना हड़पने का आरोप,केस दर्ज

जोधपुर,शहर के कबूतरों का चौक स्थित एक ज्वैलरी की दुकान चलाने वाले सुनार ने एक कारीगर पर 66 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। कारीगर को जेवर बनाने के लिए सोना दिया गया था। अदालत से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने अब धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है।

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि राजवी की हवेली कबूतरों का चौक निवासी तरूण सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने कबूतरों का चौक स्थित बाइजी महाराज मंदिर के सामने स्वर्ण कारीगरी करने वाले सन्नी नाम के शख्स को कुछ दिनों पहले 66.400 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए दिया था। मगर उसने न तो जेवर बनाकर दिए और न ही दिया गया सोना लौटा रहा है। सोने की अनुमानित कीमत सवा तीन लाख रूपए है। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि अदालत से मिले इस्तगासे पर अब केस दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed