एमजीएच पार्किंग से कार चोरी के आरोपी को कार सहित पकड़ा

आरोपी कार का प्रथम खरीददार था और एक चाबी उसके पास पहले से थी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमजीएच पार्किंग से कार चोरी के आरोपी को कार सहित पकड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल की पार्किंग से रसीद दिखाकर कार चुराने वाले आरोपी को सरदारपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चुराई हुए कार भी बरामद की गई है।

थानाधिकारी जय किशन सोनी ने बताया कि गत दो दिसंबर को शंखवास पुलिस थाना भावडा जिला नागौर निवासी रामदेव जाट निवासी ने रिपोर्ट दी थी कि वह अपने पड़ोसी के बच्चों को दिखाने के लिए एक दिसंबर को एमजीएच में आर्थोपेडिक वार्ड में आया था। उसने अपनी कार अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर पार्किंग शुल्क पचास रुपए ऑनलाइन किए। शाम के समय कार लेकर बाहर गया व खाना खाकर वापस शाम करीब सात बजे कार को पार्किंग में वापस खड़ी कर अस्पताल चला गया। अगले दिन सुबह 11 बजे वापस आया तो कार वहां पर नहीं मिली। तब पता चला कि कोई फर्जी रसीद दिखाकर कार ले गया था।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कार चोरी का आरोपी
सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति रात 8.20 बजे कार ले जाता दिखाई दिया। वह कार को चाबी लगाकर ले गया। इस पर कार ले जाने वाले की पहचान जोधावतों का बास इनाणा पुलिस थाना मूंडवा जिला नागौर निवासी हरिश पुत्र ओमप्रकाश जाट के तौर पर हुई। वह कार का प्रथम खरीददार था और कार की एक चाबी उसके पास पहले से मौजूद थी। पुलिस ने नागौर की स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को दस्तयाब कर उसकी निशानदेही पर कार को बरामद किया।

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026