एनडीपीएस के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनडीपीएस के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार। भोजासर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी भगवाननगर गांधीसागर निवासी भंवरलाल विश्नोई 25 अगस्त को अपने घर पर दी गई दबिश के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। उस समय तलाशी में उसके पशु बाड़े से 11.580 किलो डोडा पोस्त का चूरा मिला था।
जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं में मतदान आज
इस मामले में भोजासर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत केस दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई थानाधिकारी जमील खान की अगुवाई में पुलिस टीम ने की।
