आपसी विवाद में युवक को मारा चाकू मारा हुआ घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में युवक को मारा चाकू मारा हुआ घायल। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र मेघवाल कॉलोनी में अंबेडकर मूर्ति के पास में रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिससे वह जख्मी हो गया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और युवक का मेडिकल कराया गया। पीडि़त का अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चाकू मारने वाला शख्स फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पीडि़त संभवत : बीच बचाव में पड़ा था।
ओपन बार में चल रहा अवैध हुक्काबार संचालक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार मेघवाल कॉलोनी अंबेडकर मूर्ति के पास में रविवार की शाम सात बजे एक ही जाति के युवकों के बीच चल रहे विवाद में विजय सरगरा बीच बचाव करने गया था। तब एक आरोपी शुभम मेघवाल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। चाकू दो तीन घाव शरीर पर लगे हैं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। इधर घायल का उपचार कराया और उसने रात में पुलिस को इस बारे में रिपोर्ट दी है। फिलहाल जांच की जा रही है।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

