क्रिकेट खेलते दिल का दौरा पड़ने से खिलाड़ी की मृत्यु
- पैवेलियन लौटते समय आया अटैक
- धुआंधार बैटिंग की थी
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।क्रिकेट खेलते दिल का दौरा पड़ने से खिलाड़ी की मृत्यु। शहर में क्रिकेट खेल रहे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक आउट होकर जब पैवेलियन लौट रहा था तो अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। पैवेलियन आकर वो कुर्सी पर बैठ गया और दोस्त को हॉस्पिटल चलने को कहा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इसे भी पढ़िएगा – निजी कंपनी के दो टैंकर चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर के गोशाला क्रीड़ा संगम मैदान में अरोड़ा-खत्री सुपर लीग के मैच के दौरान शनिवार को यह घटना हुई। क्रिकेटर की मौत के बाद आयोजकों ने लीग रद्द कर दिया। दरअसल शनिवाार को एमएमसी क्लब और रेड ड्रेगन टीमों के बीच मैच हो रहा था। एमएमसी क्लब की ओर से मकराना मोहल्ला जोधपुर निवासी नीरज अरोड़ा (40) पुत्र जगदीश अरोड़ा बैटिंग करने उतरे।
नीरज अच्छी बैटिंग के बाद आउट हो गए। वे जब पैवेलियन आ रहे थे तो उनके सीने में दर्द उठा। वे कुर्सी पर आकर बैठ गए और दोस्तों को पानी पिलाने के लिए कहा। पानी पीकर दोस्त सुशील से बोले कि सीने में दर्द हो रहा है,अस्पताल चलते हैं। नीरज को एक साल पहले भी हार्ट अटैक आया था। इसलिए दोस्त ने उन्हें तुरंत कार में बिठाया और मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए,लेकिन दो मिनट बाद रास्ते में नीरज को एक उल्टी हुई। आयोजक व दोस्तों ने सीपीआर भी दी, लेकिन नाकाम रहे। अस्पताल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
सब इंस्पेक्टर को भी आया था अटैक
दो जनवरी को मॉर्निंग वॉक करते समय सब इंस्पेक्टर करणी दान को हार्ट अटैक आ गया था। वे अचेत होकर ट्रैक पर गिर पड़े। लोग उनको एम्स ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करणी दान साल 2014 में सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी टीम के प्रभारी थे। इससे पहले पुलिस निरीक्षक अमित सियाग का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

