Doordrishti News Logo

स्टील फैक्ट्री में श्रमिक के गले पर लगा स्टील का टुकड़ा, मौत

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्टील फैक्ट्री में काम करते श्रमिक के गले पर स्टील चद्दर के टुकड़ा लग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने रिश्तेदार की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार हाल मेघवाल की ढाणी निवासी नगेंद्र यादव पुत्र अशरफी यादव की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार राजू यादव पुत्र जगदीश यादव साथ में एक स्टील फैक्ट्री में काम करते है।

रविवार को फैक्ट्री में काम करते वक्त एक स्टील का टुकड़ा राजू यादव के गले पर लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: