Doordrishti News Logo

पाली से जोधपुर आए व्यक्ति ने गेस्ट हाउस में खाया जहर

  • आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप
  • सुसाइड नोट में चार पांच लोगों का जिक्र
  • पुलिस जुटी जांच में

जोधपुर, शहर के रेलवे स्टेशन के सामने के एक गेस्ट हाउस में पाली से आए व्यक्ति ने रूम में पाइजन खाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरे की तलाशी ली। जहां एक सुसाइड नोट भी मिला। मामले में अब कुछ लोगों को नामजद किया गया। आरंभिक पड़ताल में मृतक और आरोपियों के बीच रूपयों के लेन देन को लेकर विवाद सामने आया है। पाली के रोहिट थाने में पहले से ही प्रकरण भी दर्ज हो रखे हैं। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया।

थाने के एसआई हरीमन ने बताया कि पाली जिले के रोहिट थानान्तर्गत दिवांदी निवासी खंगार सिंह पुत्र जीवन सिंह की तरफ से आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका बड़ा भाई रघुवीर सिंह का सुखदेवदान चारण,पप्पूसिंह चारण, मानसिंह चारण एवं दिवांदी पाली के भाकराराम पटेल से रूपयों के लेन देन का लेकर विवाद चला आ रहा था। यह लोग उसे तंग और परेशान करते थे। जमीन का भी विवाद था।

उसका बड़ा भाई रघुवीरसिंह 17 मार्च को जोधपुर आया था। यहां जोधपुर मेें रेलवे स्टेशन के सामने महादेव गेस्ट हाउस में ठहरा था। दिन में आया था और बाद में वह कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर गेस्ट हाउस में कार्यरत कर्मचारी रूम पर पहुंचे तब कमरा भीतर से बंद मिला। एसआई हरीमन ने बताया कि बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंंची। वक्त घटना रघुवीरसिंह के मुंह से झाग निकल रहे थे। तब उसे तत्काल एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। बाद में परिजन को सूचना देकर बुलाया गया। गेस्ट हाउस कमरे की तलाशी में एक सुसाइड नोट भी मिला है। अब उसके भाई ने उक्त लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। जिसमें प्रथम दृष्टया मौत का कारण जहर से होना सामने आया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फागोत्सव में महिला रेलकर्मियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

March 16, 2026

अपने अंदर का रामत्व जगाने से ही साकार होगी रामनवमी-पटेल

March 16, 2026

विभिन्न मंडलों का प्रशिक्षण शिविर हुए प्रारम्भ

March 16, 2026

100 करोड़ की लागत से जिला स्तर पर रूरल विमेन बीपीओ होंगे स्थापित-पटेल

March 15, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में लम्बित व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का समाधान

March 15, 2026

रसोई गैस सिलेण्डरों की कमी नहीं,सभी एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक

March 15, 2026

राजस्थान दिवस पर अरबन हाट में लगेगी पंच गौरव ओडीओपी प्रदर्शनी

March 15, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में 200 प्रकरणों का निस्तारण

March 15, 2026

ग्राहक पंचायत का मातृशक्ति सम्मेलन और उपभोक्ता दिवस समारोह आज

March 15, 2026