Doordrishti News Logo

गाड़ी में पेट्रोल भरवाने पहुंचे युवक पर कातिलाना हमला,सिर फटा

जोधपुर,शहर के भदवासिया पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे युवक पर तीन चार अन्य युवकों ने जानलेवा हमला किया। लोहे के पाइप और बैसबॉल बल्ले से की गई मारपीट में उसका सिर फट गया। महामंदिर पुलिस ने अब नामजद लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- दो भाईयों का परिवार सोता रहा,चोर बालकनी के रास्ते घुसे

पुलिस ने बताया कि दरगाह चौक मदेरणा कॉलोनी निवासी इजमाम उर्फ इल्लू पुत्र छोटू खां ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि वह मंगलवार की दोपहर में भदवासिया पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने गया था, तब पीछे से दो बाइक पर शाहरूख,सलीम खां,आदिल और एक अन्य युवक आदि आए। इन लोगों ने लोहे के पाइप एवं बेसबॉल बल्ले से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। जान बचाकर भागने पर पीछे दौड़ कर फिर हमला किया।

पुलिस ने बताया कि आरंभिक जांच में पता लगा कि इनके बीच पुराना विवाद है। जिसके चलते हमला किया गया है। फिलहाल आरोपी हाथ नही लगे है। पीडि़त का मेडिकल करवाने के साथ हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026