Doordrishti News Logo

नशे के लिए रूपए नहीं देने पर युवक के पेट में चाकू घोंपा

जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र नागौरी गेट राम मोहल्ला रोड पर मंगलवार की रात को एक युवक पर चाकू से हमला हुआ। उससे नशे के लिए रूपए मांगे गए। रूपए नहीं दिए जाने पर यह हमला हुआ। पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। घायल युवक को देर रात मेडिकल करवाया गया। हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है।

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि नागौरी गेट हनुमान कॉलोनी निवासी जीतूराम पुत्र नाथूराम मंगलवार की रात दस बजे के आस पास राम मोहल्ला रोड से निकल रहा था। तब आदिल एवं साहिल ने उसका रास्ता रोका और पैसे मांगे। रूपए दिए जाने से इंकार करने पर इन लोगों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। चाकू का वार उसके पेट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। आस पास एकत्र हुए लोगों ने उसे संभाला और एमजीएच लेकर आए। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौका स्थल पर पहुंची। हमलावर युवकों की तलाश जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

August 4, 2026

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026

आईआईटी जोधपुर में हरित हाइड्रोजन और तकनीकी शिक्षा में नई पहल की शुरुआत

August 3, 2026