Doordrishti News Logo

दो भाईयों का परिवार सोता रहा,चोर बालकनी के रास्ते घुसे

11 तोला सोना,आधा किलो चांदी के साथ 20 हजार की नगदी चुरा ले गए

जोधपुर,शहर के निकट सालावास स्थित नयाबास गांव में रात को दो भाईयों के परिवार में चोरी हो गई। परिवार के लोग मौजूद थे और सो रहे थे। अज्ञात चोर बालकनी के रास्ते घुसे और कमरों के रखे बक्से को उठाकर छत पर ले जाकर तोड़ा। बक्सों से 11 तोला सोना,आधा किलो चांदी के साथ 20 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर घटना का पता लगा।
इस बारे में अब विवेक विहार थाने में मामला दर्ज करवाया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें- कॉपरेटिव चुनाव में नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ेे

सालावास स्थित नयाबास निवासी नरपत गहलोत पुत्र ओमप्रकाश ने मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि रात को 12 बजे परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। सुबह जाग होने पर घर की साफसफाई में लगे तब एक कमरे में रखा बक्सा नजर नहीं आया। तब छत पर जाकर चेक किया। वह टूटा हुआ मिला। अज्ञात चोर बक्सेे से उसकी मां के गहने जिनमें 4 तोला का बोर, 2 तोला चांदबाला,कंठी 3 तोला के साथ चांदी का कंदोरा 25 तोला, छड़ा जोड़ी 20 तोला एवं 900 रुपए की नगदी ले गए। रिपोर्ट के अनुसार पड़ौस में उसका चचेरे भाई अशोक गहलोत पुत्र नेमाराम रहता है। जहां से भी चोरों ने रात को उसकी माता के डेढ़ तोला का बोर,आधा तोला कंठी, चांदी का 20 तोला कंदोरा, 20 तोला छड़ा जोड़ी के साथ 20 हजार की नगदी ले गए।

ये भी पढ़ें- एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार, 14ग्राम एमडी पाउडर बरामद

जांच करने पर पता लगा कि चोर बालकनी के रास्ते घर में घुसे और फिर कमरे में आए। बक्से उठाकर छत पर लेकर गए और तोडक़र रकम को चुराया। विवेव विहार पुलिस ने चोरी में प्रकरण दर्ज किया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। चोरों की संख्या दो या तीन हो सकती है। जांच एएसआई पेमाराम की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026