Doordrishti News Logo

पुलिस के नाम से ठगी कर लोगों से रुपए ऐंठने वाला चढ़ा हत्थे

  • मारपीट पर उतारू हुआ
  • पीड़ित से एक लाख रुपए मांगे
  • अब सलाखों के पीछे पहुंचा

जोधपुर(डीडीन्यूज),पुलिस के नाम से ठगी कर लोगों से रुपए ऐंठने वाला चढ़ा हत्थे। शहर की लूणी पुलिस ने एक व्यक्ति को लोगों से ठगी करने एवं मारपीट के प्रकरण में गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को पुलिस में जान पहचान बताकर ठगी करता और रुपए ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 35 सौ रुपए जब्त किए है। एक पीडि़त ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें – खेत पर कार्य करते करंट से कृषक की मौत

थानाधिकारी डॉ. हनवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सिणली लूणी निवासी मोतीराम पुत्र कल्ला राम पटेल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि मेरी पुत्री गोमती देवी के ससुराल वाले बैंगलूरू ले गये थे।

बाद में वापिस मेरी पुत्री गोमती को घर ले आ गया। मेरी पुत्री गोमती देवी के ससुराल वालों के द्वारा जान से मारने की धमकी देने पर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए परिवाद पेश किया था। जिसकी जांच कांस्टेबल पदमसिंह धुन्धाडा के द्वारा की जा रही थी। उस दिन यानी 1 मई को परिवाद पेश कर थाना लूणी के बाहर निकला तब गांव नवलाराम पुत्र पदमाराम मेघवाल मिला और थाने में जाने का कारण पुछा। कारण बताने पर उसने कहा कि उसकी थाने में बहुत चलती है और अच्छी जान पहचान है। वह केस का सुलटारा करवा देगा। मगर उसके लिए पुलिस को पैसे देने होंगे।

उसने इसके लिए एक लाख रुपए मांगे। वक्त घटना परिवादी मोतीराम के पास में चार हजार रुपए थे जो उसने नवलाराम को दे दिए। 3 मई को उसने फोन कर बताया कि सामने वाली पार्टी भी क्रॉस केस उठाया है और इसके लिए दस हजार देने होंगे। इस पर पीडि़त मोतीराम थाने पहुंचा तब नवलाराम उसे मिला और कहा कि रुपए क्यों नहीं लाए। उसे शराब पीनी है और पैसों की जरूरत है। रुपए नहीं दिए जाने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। जिस पर उसके खिलाफ भी केस दर्ज करवाया गया। वह जान की धमकीं भी देने लगा था।

थानाधिकारी डॉ.हनवंतसिंह ने बताया कि आरोपी सिणली लूणी निवासी नवलाराम पुत्र पदमाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उससे 35 सौ रुपए भी जब्त किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में एसआई गोविंदराम, एएसआई गोरधनराम,कांस्टेबल रामकेश,पदमसिंह आदि को लगाया गया।

Related posts: