Doordrishti News Logo

देर रात एग्रो फूड में लगी भीषण आग,दो घंटे में पाया काबू

जोधपुर,देर रात एग्रो फूड में लगी भीषण आग,दो घंटे में पाया काबू। शहर के निकट बोरानाडा स्थित एक एग्रो फूड में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। कोई जनहानि नहीं हुई मगर एग्रो फूड में लाखों की मशीनरी जलकर नष्ट हुई है। आग को काबू करने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा।

यह भी पढ़ें – भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन बुधवार से

बोरानाडा फायर स्टेशन प्रभारी जसराज लीलावत के अनुसार रविवार की देर रात सवा ग्यारह बजे के आस पास सूचना मिली कि एग्रो फूड टीसी इंटरप्राइजेज में आग लगी है। इस पर एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। मगर आग की तीव्रता ज्यादा होने पर एक और गाड़ी वहां भेजी गई।

दमकलकर्मियों हेतराम तेतरवाल, राजू,सुरेश,मालाराम एवं अभिषेक आदि ने मिलकर दो घंटे में आग पर काबू पाया।फायर स्टेशन प्रभारी जसराज के अनुसार आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। मशीनरी आदि जलकर नष्ट हो गई।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026