Doordrishti News Logo

नई सड़क सनसिटी मार्केट में पांच मंजिला भवन की दीवार गिरी, जनहानि नहीं

  • दो मंजिल तक दीवार गिरी
  • निर्माण कार्य बीच में छूटा हुआ था
  • आपदा प्रबंधन पहुंचा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नई सड़क सनसिटी मार्केट में पांच मंजिला भवन की दीवार गिरी, जनहानि नहीं। शहर के भीतर नई सडक़ सनसिटी मार्केट में एक हैण्डलूम रोड पर रविवार की शाम को पांच मंजिला भवन की दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे में हालांक कोई जनहानि नहीं हुई है। मगर भवन की दो मंजिल और आधी छत तक दीवार गिरने से अफरातफरी मच गई।

बताया जाता है कि यहां भवन के नीचे दुकानों का निर्माण कार्य काफी समय से बंद पड़ा था। बारिश के सीजन में इस दीवार को लेकर सही भी करवाया गया था। हादसे की सूचना पर सदर बाजार पुलिस, आपदा प्रबंधन मौके पर पहुंचा। नगर निगम को भी इस बारे में सूचना दी गई है।

सदर बाजार थाने के एसआई गंगाराम ने बताया कि नई सडक़ सनसिटी मार्केट में हैण्डलूम रोड पर अब्दुल गफूर का पांच मंजिला मकान है। उनकी छह संताने हैं,जो इसी भवन में निवासरत हैं। नीचे का हिस्सा दुकानों के निर्माण के लिए किसी रमजान ने खरीद रखा था, हालांकि बाद में रमजान की मौत हो गई। दुकानों का निर्माण कार्य बकायदा नगर निगम की परमिशन लेकर वर्ष 2024 में किया गया था। मगर रमजान और उनके पार्टनर में विवाद के बाद काफी समय से काम रुका हुआ था।

यह भी पढ़ें – अवैध चेन पुलिंग पर रेलवे सुरक्षा बल की सख्ती 8 माह में 474 यात्री गिरफ्तार

गत बारिश के सीजन को देखते हुए भवन के पीछे की दीवारों को भी सही करवाया गया था। रविवार की शाम पांच बजे इस भवन के पीछे की दीवार के ढहने की सूचना पुलिस को मिलने वहां पहुंची। एसआई गंगाराम ने बताया कि दो मंजिला भवन और उसके ऊपर आधी छत को नुकसान पहुंचा और वह भरभरा कर गिरी है। हालांकि इसमें किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। बाद में पुलिस ने नगर निगम औ आपदा प्रबंधन को भी इसकी सूचना दी है। आपदा प्रबंधन दल वहां पहुंचा है और बेरिकेड और ऐहतियातान तौर पर सुरक्षा की गई है। रिपोर्ट मिलने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025