Doordrishti News Logo

खाना बनाने की बात पर साथी मजदूर की हथौड़ा मार कर हत्या

-आरोपी गिरफतार
-मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर,शहर के आशियाना द्वारका पाल क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक मजदूर की उसके साथी ने हथौड़ा से पीट पीट कर हत्या कर दी। विवाद कमरे में खाना बनाने की बात को लेकर हुआ था। घायल को जब अस्पताल ले जाया गया। तब डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। घटना पर बोरानाडा पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को दस्तयाब कर हत्या का प्रकरण दर्ज किया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़िए- फास्ट फूड की फ्रेंचाइजी के नाम पर 6.72 लाख की ठगी

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि मूलत: बिहार के चंपारण लक्ष्मीपुर निवासी तिवारी धाकड़ पुत्र छोटेलाल धाकड़ ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह अपने साथी रघु बहादुर पुत्र काले बहादुर,विकास,विनोद, राम प्रसाद आदि के साथ यहां जोधपुर में रहकर मजदूरी करता है। यहां आशियाना द्वारका में झुग्गी झोपड़ी में कमरा नंबर 83 में रह रहे हैं। रात दस बजे उसके साथ रघु बहादुर और राम प्रसाद के बीच में खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर रामप्रसाद ने हथौड़े से हमला कर दिया। रघु के सिर और मुंह पर हथौड़े से कई वार किए गए। जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज पर साथी मजदूर दौड़ कर पहुंचे और झगड़ा करते अलग किया। बाद में रघु को तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

इसे बजी पढ़ें- छह साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद सौंप दिया गया। आरोपी छत्तीसगढ़ निवासी रामप्रसाद पुत्र कृष्णा यादव को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पूछताछ जारी है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026