फास्ट फूड की फ्रेंचाइजी के नाम पर 6.72 लाख की ठगी

-पीड़ित ने अदालत की शरण लेकर संकल्प क्रियेशन के खिलाफ कराया मुकदमा

जोधपुर,शहर के महामंदिर स्थित बड़ला बास में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ में अहमदाबाद की फास्ट फूड कंपनी के मैनेजर और अन्य ने मिलकर फास्ट फूड की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 6.72 की ठगी कर ली। पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अब इसमें पड़ताल शुरू की है।

यह भी पढ़ें- वान्छित अपराधियों की धपकड़ के लिए ईनाम घोषित

बड़लाबास दाधीच नगर महामंदिर के नवरतन पुत्र संतोष कुमार त्रिवेदी के साथ धोखाधड़ी हुई। उसने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत वर्ष अप्रैल महिने में उसने फास्ट फूड काम के लिए अहमादाबाद की एक फास्ट फूड कंपनी संकल्प क्रियेशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर कैलाश रामावतार, नीतू रामावतार एवं फ्रेंचाऊजी की डायरेक्टर रुचि खंडेलिया से संपर्क किया था। तब इन लोगों ने बताया कि फास्ट फूड की फ्रेंचाइजी के उसे एक लाख रुपए पहले भरने होंगे।

यह भी पढ़िए- छह जोड़ी और ट्रेनों को इलेक्ट्रिक ट्रक्शन पर चलाने को हरी झंडी

इस पर पीडि़त नवरतन ने 16 अप्रेल 22 को एक लाख रुपए और फिर 9 जून 22 को 5.72 लाख रुपए एचडीएफसी बैंक के मार्फत आरटीजीएस करा कर भेजे। बाद में कंपनी के लोगों से संपर्क किया तो बताया कि उसे अब किराए की या खरीद की एक दुकान लगानी होगी जिसके लिए दस लाख रुपए भरने होंगे। इस झांसे में आकर उसने एक दुकान भी किराए पर ली और 2.50 लाख रुपए खर्च किए। बाद में संपर्क किए जाने पर कंपनी वालों ने कहा कि उसे फ्रेंचाइजी चाहिए तो कंपनी में 50 लाख रुपए जमा करवाने होंगे। कंपनी वाले अलग- अलग तरह क जवाब दे रहे थे। कभी 25 लाख मांगते तो कोई 50 लाख मांग रहा था।

इसे भी देखिए- मुम्बई सेट्रल-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन

पीडि़त नवरतन कंपनी वालों से मिलने अहमदाबाद भी गया मगर उन्होंने सीधा जवाब दिया कि फ्रेंचाइजी के लिए 50 लाख देने होंगे अन्यथा उसे फास्ट फूड की फॅे्रचाइजी नहीं मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार संकल्प क्रियेशन प्राइवेट लिमिटेड देश की जानी मानी कंपनी है और फ्रेंचाइजी कई स्थानों पर चल रही है। पीडि़त का आरोप है कि कंपनी वालों ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 6.72 लाख रुपए हड़प कर लिए और कहा कि कंपनी लोगों के साथ इसी तरह धोखाधड़ी करती है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews