Doordrishti News Logo

मंदिर से डेढ़ सौ ग्राम का चांदी का छत्र चोरी

  • आरोपी दस्तयाब
  • पाल आरती नगर गणेश मंदिर में चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंदिर से डेढ़ सौ ग्राम का चांदी का छत्र चोरी। शहर के पाल स्थित आरती नगर में गणेश मंदिर में रात को चोरों ने सैंध लगाकर वहां से डेढ़ सौ ग्राम चांदी का छत्र चोरी कर लिया। मामला सामने आते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला और चोरों की पहचान की। तीन आरोपियों को पुलिस ने आज दस्तयाब कर लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामला रविवार को दर्ज कराया गया था।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि आरती विलास नगर पाल निवासी भंवरलाल पुत्र चिमनाराम जाट ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि गांव में गणेश मंदिर आया है। जहां पर कुछ चोरों ने शीशे फोड़ कर मंदिर में प्रवेश किया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता लगा कि तीन युवक हेलमेट पहने बाइक पर आए थे। मंदिर से डेढ़ सौ ग्राम चांदी का छत्र चोरी कर ले गए।
थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस की टीम को लगाया गया और चोरों की पहचान की गई। तीन लोगों को दस्तयाब किया गया है, जिनसे पूछताछ किए जाने के साथ चांदी का छत्र बरामद किया जा रहा है।