Doordrishti News Logo

नौ लाख के गहनों से भरा बैग ट्रेन में छूटा जीआरपी ने ढूंढकर लौटाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नौ लाख के गहनों से भरा बैग ट्रेन में छूटा जीआरपी ने ढूंढकर लौटाया। ट्रेन में यात्रा के समय यात्री का गहनों से भरा बैग छूट गया। इसकी सूचना उन्होंने हेल्पलाइन के जरिए जीआरपी को दी। इसके बाद जीआरपी की मदद से लाखों के जेवरात को वापस लौटाया गया।

दरअसल जोधपुर में जनता कॉलोनी निवासी विक्की और उसकी पत्नी प्रियंका गाड़ी संख्या 14707 में मूंडवा से जोधपुर के लिए बैठे थे। जोधपुर पहुंचने के बाद वे जोधपुर उतर गए,लेकिन एक बैग ट्रेन में ही रह गया। इसमें जेवरात थे। इसकी सूचना उन्होंने 139 पर दी कि एक काले रंग का बैग छूट गया है। सूचना मिलने पर लूणी जीआरपी चौकी की एएसआई कंचन राठौड़ और हैड कांस्टेबल कविता बिश्नोई ने गाड़ी संख्या 14707 के लूणी स्टेशन पहुंचने पर सीट पर जाकर देखा।

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

एक काले रंग का बैग मिला,जिस पर सह यात्रियों से पूछने पर किसी ने अपना नहीं होना बताया। मौके पर मौजूद लोगों की मौजूदगी में बैग खोलकर देखने पर कीमती जेवरात व कपड़े पाए गए। सामान कीमती होने पर सामान को जीआरपी चौकी लूणी लाया गया। इसके बाद यात्री को सामान मिलने की जानकारी दी गई। यात्री विक्की अपनी धर्मपत्नी प्रियंका के साथ लूनी स्टेशन आए। इसके बाद जेवरात व बैग के मलिकाना हक की पूरी जांच के बाद रेलयात्री विक्की को दिया गया। जेवरात की कीमत लगभग नौ लाख रुपए बताई गई।

Related posts:

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

August 4, 2026

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026

आईआईटी जोधपुर में हरित हाइड्रोजन और तकनीकी शिक्षा में नई पहल की शुरुआत

August 3, 2026