Doordrishti News Logo

मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की रिमाण्ड अवधि सात दिन बढ़ाई

  • अनिता चौधरी हत्याकाण्ड
  • पुलिस कुछ और पहलुओं पर कर रही जांच
  • कुड़ी में जाट समाज का सुबह 9 से दोपहर एक बजे बाजार बंद सफल
  • दाह संस्कार पर नहीं बन रही सहमति

जोधपुर,मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन की रिमाण्ड अवधि सात दिन बढ़ाई। शहर के बहुचर्चित ब्यूटिशियन अनिता चौधरी हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को आज रिमाण्ड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे एक बार फिर सात दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े कुछ और पहलुओं पर जांच करना चाहती है। हालांकि लगभग मामले का पूर्ण खुलासा कर दिया है। मगर फिर भी पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है।वह हर बार पुलिस को पूछताछ में गुमराह करता रहा है। उसकी पत्नी आबेदा को दो बार पुलिस अभिरक्षा में रखने के बाद गुरुवार को जेल भिजवा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें – गहलोत के शासन में ही पुलिसिंग कमजोर हुई,लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं-पूनिया

इधर अनिता चौधरी हत्याकांड को लेकर अब तक 18 दिन बीत रहे हैं। मगर शव का आज भी दाहसंस्कार नहीं हो पाया है। शव के दाहसंस्कार को लेकर पुलिस और परिजन के बीच में सहमति नहीं बन पा रही है। जाट समाज की तरफ से आज कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखने का आह्वान कल किया गया था।

आज सुबह से ही कुड़ी में बाजार बंद रहे,जाट समाज के युवाओं की टोलियां बाजार में निकलीं और जो कोई दुकान या प्रतिष्ठान खुले नजर आए उन्हें बंद करवाने के साथ अपील की गई। मृतका अनिता चौधरी के पुत्र राहुल ने काफी दिनों बाद शुक्रवार को मीडिया के मार्फत से पुलिस तक बात पहुंचाई कि यदि उसकी मां का अंतिम संस्कार जबरन किया गया तो वह कमिश्ररेट कार्यालय के आगे आत्मदाह कर लेगा।

सरदारपुरा थाने के एसआई विश्राम मीणा के अनुसार दो दिन पहले परिजन को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तरफ से दाहसंस्कार को लेकर नोटिस तामिल कराया गया था,मगर परिजन ने नोटिस का जवाब नहीं दिया था। शव का पुलिस की तरफ से पहले ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दिया गया था।
परिजन हत्याकाण्ड में किसी और की भी संलिप्तता होने की आशंका में दाहसंस्कार नहीं किए जाने बात को लेकर अड़े हैं।

पुलिस के अनुसार हत्याकाण्ड को लेकर काफी खुलासे के साथ कई और भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि हत्याकांड में किसी और के शामिल होने से पुलिस ने अभी तक इंकार किए हुए रखा है।

Related posts:

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026

5.17 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट

July 15, 2026

कार सवारों पर हमला और तोड़-फोड़ करने की घटना का खुलासा: 4 गिरफ्तार

July 15, 2026