Doordrishti News Logo

मेडिकल कॉलेज के शिशुवार्ड में भीषण आग लगने से 10 शिशुओं की मौत

उत्तरप्रदेश के झांसी में हुआ हादसा

झांसी,मेडिकल कॉलेज के शिशुवार्ड में भीषण आग लगने से 10 शिशुओं की मौत। लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में भीषण आग लग जाने से 10 शिशुओं को दम घुटने तथा जलने से मौत हो गई। आग की सूचना पर दमकल और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग को काबू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश के झांसी में लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में अचानक आग लग गई। तेजी से फैले आग से कुछ ही देर में पूरा शिशु वार्ड धूएं से भर गया।

यह भी पढ़िए – पदमसागर 1001दीपों से हुआ जगमग

इस भीषण अग्निकांड के बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। अपने बच्चों को बचाने के लिए माता पिता बेताब दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग से वार्ड में धुआं भर गया और दरवाजे पर आग की लपटें उठ रही थीं। जिसके कारण शिशुओं को बाहर निकालने में काफी मुश्किल हुई।

सूत्रों ने बताया कि इस वार्ड 55 नवजात भर्ती थे जिनमें से 10 शिशुओं की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई। 45 शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनका उपचार जारी है।
शुरुआती जांच में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना सामने आया है। ऑक्सीजन के कारण ही आग तेजी से फैली।

अस्पताल में आग की सूचना मिलते ही 15 दमकल मौके पर पहुंचीं। आग की भीषणता को देखते हुए सेना को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर आग को काबू किया। दमघोटू धुएं के कारण शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

उत्तरप्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। सीएम ने मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और पुलिस उप महानिरीक्षक को हादसे की जांच कर 12 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री ब्रजेश पाठक भी झांसी पहुंचे।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026