Doordrishti News Logo

डांगियावास पुलिस ने पकड़े दो शातिर नकबजन

  • कई मामले हो रखे है दर्ज
  • अरोपी ट्रक चालक है
  • पहले भी कर चुके वारदातें

जोधपुर,डांगियावास पुलिस ने पकड़े दो शातिर नकबजन। शहर की डांगियावास पुलिस ने एक नकबजन गैंग का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई प्रकरण दर्ज है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें – दोस्ती गाढ़ कर शेयर बाजार में इंवेस्ट के नाम पर 30 लाख की ठगी

डांगियावास थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 4 नवंबर को काकेलाव डांगियावास निवासी बाबूलाल के घर सुबह करीब 11 बजे बंद घर में घुसे चोर कमरे व बक्से का ताला तोड़ 15 तोला सोना व 30 तोला चांदी के आइटम व 14 हजार 500 रुपए नकद चोरी कर ले गए। परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह, डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव, एडीसीपी विरेंद्र सिंह,एसीपी नगेंद्र सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई।

तकनीकी सूचना पर टीम ने कापरड़ा सरहद से बिलाड़ा हाल नांदडी राम देव नगर निवासी अशोक विश्नोई पुत्र ओगाराम व विष्णु की ढाणीचांदेलाव कापरडा निवासी पिंटू विश्नोई उर्फ सेंडी पुत्र आसुराम को गिरफ्तार किया। ट्रक चलाने वाले दोनों आरोपी आले दर्जे नकबजन है।

नकबजन अशोक विश्नोई के खिलाफ अलग-अलग थानों में 13 व पिंटू विश्नोई के खिलाफ 2 प्रकरण दर्ज है। गैंग के एक अन्य साथी की तलाश जारी है।

Related posts:

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज

February 21, 2026

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ

February 21, 2026

बाइक चोर को पकड़ा सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक

February 21, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था

February 21, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार

February 21, 2026

दो साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार

February 21, 2026