Doordrishti News Logo

72 घंटों में 130 जगहों पर लगी आग

  • दौड़ती रही दमकलें
  • कुछ स्थानों पर हुई बड़ी आग की घटनाएं
  • बाकी कचरा और खाली प्लॉटों, खेतों में अग्रिकांड

जोधपुर,72 घंटों में 130 जगहों पर लगी आग। शहर और इसके आस पास के इलाकों में दिवाली के चलते पिछले 72 घंटों में दमकलें दौड़ती रही। शहर और आस पास 130 जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुई।

यह भी पढ़ें – कांगो से जोधपुर आई महेंद्र की पार्थिव देह

कुछेक स्थानों पर बड़ी आग लगी बाकी स्थानों पर कचरा जलने के साथ खाली प्लॉटों एवं खेतों में आग लगी। दमकल कर्मचारियों ने अपनी सजगता से आग को काबू पाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। शहर में गुजरी रात कार बाजार में भीषण आग लगी,दस से ज्यादा दमकल आग को काबू पाने जुटी।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण आतिशबाजी ही सामने आया है। कोई मुकदमा या प्रकरण पुलिस में इस संबंध में आज दोपहर तक दर्ज नहीं कराया गया है। शहर मेें 29 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच तीन दिन तक दिवाली की धूम रही।

1 नवंबर को भी शहर में दिवाली मनाई गई। शहर आतिशबाजी से गूंज रहा था तो साथ ही कई स्थानों पर पटाखों की चिंगारियां आग में बदल रही थी। तीन दिनों के बीच में शहर और इसके आसपास 130 जगहों पर आग लगने की घटनाएं दमकल विभाग की तरफ से बताई गई है। हालांकि बड़ी आग की जानकारी कुछेक स्थानों पर ही हुई है।

फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह के अनुसार पांच सात जगहों पर बड़ी आग थी,जो समय रहते काबू कर ली गई। बाकी ज्यादातर स्थानों पर कचरा,खाली प्लाट्स और खेतों खलिहानों में सूखे चारे मेें आग लगी थी।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026