Doordrishti News Logo

नवम संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ

महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का प्रमुख केंद्र

जोधपुर,नवम संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ। महिला सशक्ति करण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नवम संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले का शुभारंभ सोमवार को जोधपुर में किया गया।

यह भी पढ़ें – डॉ भाटी को लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड

इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में काम करने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है। यह मेला 21 से 27 अक्टूबर तक पाली रोड स्थित अरबन हाट परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

अतिथियों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
मुख्य अतिथि विधायक अतुल भंसाली,संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह और अन्य अधिकारियों ने इस हाट का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए सभी से मेले में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की।

80 से अधिक स्टॉल्स,प्रवेश एवं पार्किंग निःशुल्क
महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई ने बताया कि इस बार मेले में राज्यभर से 80 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की स्टॉल्स लगाई गई हैं। यहां लाख की चूड़ियां,कशीदाकारी कपड़े,हस्तनिर्मित ज्वैलरी,मोजड़ी, खाद्य उत्पाद और कई अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। मेले में निःशुल्क प्रवेश एवं पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उत्पाद खरीदने वालों के लिए लकी ड्रॉ की व्यवस्था भी की गई है।

महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल
मुख्य अतिथि विधायक अतुल भंसाली ने कहा अमृता हाट राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण के लिए अनूठी पहल है। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों को न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का अवसर मिलता है,बल्कि वे अपने उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग भी कर पाती हैं।

उन्होंने जोधपुर वासियों से मेले को सफल बनाने की अपील की और व्यापक स्तर पर ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म विकसित करने का सुझाव दिया।

विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
अमृता हाट में सिर्फ खरीदारी ही नहीं,बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिलती है। उद्घाटन के दौरान गायिका नीलम सिंह ने केसरिया बालम..गीत प्रस्तुत किया। बालिका गरिमा ने घूमर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। बेटीबचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

वोकल फॉर लोकल: दीपावली से पूर्व महिलाओं को खुशियां बांटने का मौका
आयोजकों ने जोधपुर वासियों से वोकल फॉर लोकल की भावना को अपनाते हुए अमृता हाट में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की अपील की है। दीपावली से पूर्व इन इको-फ्रेंडली उत्पादों की खरीद कर महिलाओं की मेहनत को सराहा जाए और उन्हें खुशियां बांटी जाएं।

विशेष जागरूकता कार्यक्रम और संगोष्ठियां
हाट में घूंघट मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं को घूंघट प्रथा समाप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कई संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026