अवैध हथियार सहित नकबजन गिरफ्तार,आभूषण व 5.40 लाख जब्त
पिस्टल मय मैगजीन कारतूस एवं धारदार तलवार भी बरामद
जोधपुर,अवैध हथियार सहित नकबजन गिरफ्तार,आभूषण व 5.40 लाख जब्त। कमिश्नरेट की जिला पश्चिम पुलिस ने संपत्ति संबंधी प्रकरणों में जांच करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें – नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
आरोपी के पास से अवैध पिस्टल मैगजीन सहित,एक जिंदा कारतूस, तलवार और सोने चांदी के आभूषणों के साथ 5.40 लाख रुपए जब्त किए गए। आरोपी को लूणी पुलिस, डीएसटी पश्चिम एवं साइबर सैल की मदद से पकड़ा गया है।
पुलिस ने बताया कि एसआई सुलोचना द्वारा धुंधाड़ा निवासी बिंजाराम पुत्र हरिंगाराम पटेल को पकड़ा गया था। उसके यहां से अवैध पिस्टलमय मैगजीन,एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था। जिस पर एक प्रकरण दर्ज किया गया।
बाद में उसके यहां पर तलाशी ली गई तब एक तलवार को जब्त कर अलग से प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी के घर की तलाशी में गायों के चारे में कबाड़ सामान में एक पीपे की तलाशी ली गई तो वहां सोने चांदी के आभूषण मिले।
आरोपी के यहां से सौ ग्राम सोने,डेढ़ किलो चांदी एवं 5.40 लाख रुपए भी मिले। आरोपी शातिर नकबजन है। पुलिस की टीम में थानाधिकारी हुकमसिंह,डीएसटी प्रभारी एसआई पिंटू सिंह एवं साइबर सैल के प्रेम चौधरी शामिल थे। एसीपी बोरानाडा आनंदसिह राजपुरोहित के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

