Doordrishti News Logo

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय कुलदेवी समिति का आयोजन

जोधपुर,नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।श्रीरिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर परिसर किला रोड में श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय कुलदेवी समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें – चौथे दिन महारथी का प्रभावशाली मंचन

समिति सचिव कमल किशोर ओझा ने बताया कि संरक्षक ओमप्रकाश व्यास, हरीश ओझा,अध्यक्ष नंदकिशोर ओझा, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र ओझा की उपस्थिति में श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर संरक्षक जयनारायण जोशी व वयोवृद्ध भगवतीलाल ओझा ने सचिव कमल किशोर ओझा, कोषाध्यक्ष महेश जोशी,सह सचिव ज्ञान प्रकाश व्यास एवं सहवृत सदस्य गणेश वल्लभ व्यास,अर्जुन ओझा,सुरेश त्रिवेदी,संजय शर्मा, रमन त्रिवेदी,अंकुश व्यास,मनीष दत्त जोशी, विकास ओझा,जितेंद्र जोशी को शपथ दिलाई।

ओझा ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय कुल देवी समिति की आगामी तीन वर्षों के लिए नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन में ही शक्ति को ध्यान में रखते हुए आगामी आयोजन को भव्यता से करने व समिति के हितार्थ कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष योगेश त्रिवेदी,प्रमोद व्यास,विक्रान्त दवे के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित हुए।