Doordrishti News Logo

रेलवे अस्पताल में पहली बार अंडाशय के कैंसर का सफल ऑपरेशन

एक माह से पीड़ित आश्रित महिला को मिली राहत

जोधपुर,रेलवे अस्पताल में पहली बार अंडाशय के कैंसर का सफल ऑपरेशन। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल में शनिवार को पहली बार अंडाशय के कैंसर का व्यापक सफल ऑपरेशन कर एक महिला को राहत पहुंचाई गई।

यह भी पढ़ें – प्रोफेसर दौलत सिंह कोठारी स्मृति व्याख्यान का आयोजन

मंडल के पीपाड़ रोड निवासी एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी की पत्नी को पिछले एक माह से पेट दर्द की तकलीफ होने पर जोधपुर रेलवे अस्पताल लाया गया जहां उसकी जांच में अंडाशय के उन्नत कैंसर का होना पाया गया।

अस्पताल के अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में गाइकोनॉ लॉजिस्ट डॉ नेहा तिवारी ने महिला के अंडाशय कैंसर का विस्तृत सफल ऑपरेशन कर उसे राहत पहुंचाई। महिला अब स्वस्थ है।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर रेलवे अस्पताल प्रशासन को बधाई दी है। डॉ नेहा तिवारी हाल में एम्स हॉस्पिटल से पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप करके रेलवे अस्पताल लौटी हैं।

ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ प्रद्युमन साहू,डॉ ए वासुदेवन (एनेस्थीसिया) व ओटी सहायक विनीता पंवार,ऋषि गहलोत व सुरेंद्र शामिल थे।

Related posts:

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में पकड़ी अवैध शराब

February 23, 2026

जन्मदिवस पर देहदान का संकल्प लेकर पेश की अनुकरणीय मिशाल

February 23, 2026

भगवान झूलेलाल का चेटीचंड मेला 20 मार्च को

February 23, 2026

आईआईटी ने खोजा मानव शरीर का प्रोटीन जो खतरनाक बैक्टीरियल बायोफिल्म को रोक सकता है

February 23, 2026

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026