Doordrishti News Logo

जीनगर समाज का 42 वां प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन

जोधपुर,जीनगर समाज का 42 वां प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन। जीनगर शिक्षा समिति जोधपुर का बालिका शिक्षा प्रोत्साहन एवं 42 वां प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 का आयोजन रविवार को महिला पीजी महाविद्यालय प्रताप नगर में किया गया।

यह भी पढ़ें – बिना नंबरी बाइक पर अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

समारोह के मुख्य अतिथि कालूराम आर्य पूर्व विधायक बिलाड़ा थे। विशिष्ठ अतिथि कमश: प्रेमराज सोनगरा (संरक्षक जीनगर शिक्षा समिति),नरेन्द्र कुमार आसेरी (अध्यक्ष जीनगर शिक्षा समिति), रविन्द्र आसेरी,टीकमदास चौहान, डॉ डीआर डाबी,अशोक चौहान,गंगा चौहान,दलपत डाबी,राकेश खींची, डॉ भगवान दास सोनगरा,भंवरलाल जोहिया,कमला चौहान,जेसीजीनगर एवं आनंद कुमार सोनगरा थे।

मुख्य अतिथि आर्य ने बताया कि 60-70 के दशक व वर्तमान में शिक्षा के महत्व में बड़ा अंतर आ गया है। पहले माता-पिता बच्चों को काम-काज करने के लिए कहते थे व शिक्षा प्राप्त करना हर किसी के लिए सम्भव नही था,लेकिन आज बच्चे कितने भी बड़े या उम्र के हो जाएं उन्हें माता-पिता निरन्तर शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कहते हैं। शिक्षा का अधिकार आज सभी को है।

संरक्षक प्रेमराज सोनगरा व अध्यक्ष नरेन्द्रकुमार आसेरी ने जीनगर शिक्षा समिति द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यों का विवरण रखा व आने वाले वर्ष की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 10वीं,12वीं, स्नातक,स्नातकोत्तर व उच्च शिक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त जीनगर समाज के 180 होनहार विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।

10 विद्यार्थियों तृप्ती आसेरी 95.83%,समीर चौहान 94.40%, निकिता 94.40%,अमन सांखला 91.40 %,भावना आसेरी 91.40%, भूमिका चौहान 90.20%,मोहित चौहान 95.40%,मिताली सोनगरा NEET मयंक राठौड JEE Ad. धनवंती सोनगरा Ph.D को अपने- अपने कक्षा वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर प्रेमराज सोनगरा द्वारा नेनूराम सोनगरा स्मृती पुरस्कार दिया गया।

जीनगर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से समाज की जरूरतमंद एकल माता-पिता एवं दिव्यांग माता-पिता की चयनित 15 बालिकाओं जीया,मिनाक्षी,नंदनी, ममता,डिम्पल,तमन्ना,माया,खुशबु, वंदना,ऋतु,वर्षा,हनी,शिवानी, संतोष,संजना को 5-5 हजार रुपए शिक्षा सहयोग राशि प्रदान की गई।

इसी प्रकार 6 बालिकाओं तृप्ति 95.83%,मानसी 87%,भूमिका 90.20%,निकिता 94.40%,भावना 91.40% व निकिता गोयल 93 % को अपने वर्ग में उच्च अंक हासिल करने पर टेबलेट देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मेहंदी,नृत्य,चित्रकला, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में 61भामाशाहों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया सभी भामाशाहों को सम्मानित किया गया। क्षेत्रिय व ईमित्र प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

नवीन म्यानगर,नरेन्द्र कुमार आसेरी, राकेश खीची,प्रेमराज सोनगरा, टीकमदास चौहान,गंगा चौहान, भंवर लाल जोहिया,डा.डीआर डाबी, डा.भगवान दास सोनगरा,कमला चौहान,अशोक चौहान,दलपत डाबी, जेसी जीनगर,आनंद कुमार सोनगरा, चतुर्भुज सोलंकी,प्रो उषा चौहान भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।

समारोह में जीनगर समाज की अन्य संस्थाओं व समितियों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी। जिसमें संयुक्त महासभा के अध्यक्ष जानकीदास चौहान तथा कोषाध्यक्ष लता चौहान,शिक्षा समिति के विद्याप्रकाश खीची, दानाराम चितारा,दिनेश चौहान, मनोहर लाल चौहान,सुनिता चौहान, पुष्पलता आसेरी,अरविंद चौहान, आदर्श विकास के अध्यक्ष श्रवण कुमार चौहान,विनोद चौहान, मंछाराम शिक्षा ट्रस्ट के अशोक कुमार सोनगरा,अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल राज सोनगरा, प्रकाश पंवार,राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के धनपत राज गुजर,पार्षद भरत आसेरी एवं पार्षद प्रदीप पंवार,प्रेमराज आसेरी, बगदाराम जीनगर सिवांची समिति के जैसाराम जीनगर आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – सिरोड़ी गांव में हुई नकबजनी का खुलासा,दो गिरफ्तार

अन्त में शिवजी चौहान (सचिव – शिक्षा समिति) ने सभी सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामानाएं दी व सभी अतिथियों का आभार जताया। इन्द्रराज चौहान ने समिति का आयव्यय का प्रतिवेदन रखा।

Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

October 29, 2026
विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

October 29, 2026
बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026