रोहिड़ा के पेड़ पर अधेड़ ने लगाया फंदा
जोधपुर,रोहिड़ा के पेड़ पर अधेड़ ने लगाया फंदा। शहर के निकट सोढ़ों की ढाणी कालीबेरी में एक व्यक्ति ने रोहिड़ा के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
यह भी पढ़ें – एमडीएमएच में 27 वर्षीय रोगी में स्पाइनल आर्टेरियोवेनस फिस्टुला का सफल उपचार
उसके भाई की तरफ से सूरसागर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया। सूरसागर पुलिस ने बताया कि सोढ़ों की ढाणी कालीबेरी निवासी दिलीप सिंह पुत्र डूंगर सिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
इसमें बताया कि उसके भाई 48 वर्षीय खूमसिंह ने रोहिड़ा के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

