Doordrishti News Logo

पार्किंग,वैकल्पिक पार्किंग सहित विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है जांच

जोधपुर,सरकारी व निजी चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण।
राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के समक्ष विचाराधीन डीबी सिविल रिट याचिका अनवान चन्द्र शेखर बनाम राजस्थान राज्य व अन्य में पारित आदेश 24 मार्च 2024 द्वारा जोधपुर के समस्त निजी एवं सरकारी अस्पतालों के परिसर एवं पार्किंग की समस्या को हल करने हेतु अस्पतालों में उपलब्ध पार्किंग क्षेत्र, प्रस्तावित पार्किंग क्षेत्र व पार्किंग समस्या के समाधान बाबत सुझाव दिए जाने हेतु सरकारी एवं निजी अस्पतालों का निरीक्षण करने हेतु जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा चार दलों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें – अंतर्राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी महेन्द्रसिंह राठौड़ का निधन

जेडीए सचिव भागीरथ बिश्रोई ने बताया कि उनकी टीम द्वारा सरकारी व निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दलों द्वारा जोधपुर में अवस्थित निजी एवं सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किये जाने के दौरान चिकित्सालय में प्रतिदिन मरीज, परिजन,अटेंडेंट सहित विभिन्न व्यक्तियों के आने जाने की कुल अनुमानित संख्या,चिकित्सालय परिसर में उपलब्ध दुपहिया एवं चार पहिया पार्किंग स्लॉट,चिकित्सा परिसर में वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की जा रही है।

सभी दलों की जांच रिपोर्ट संकलित कर आगामी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सचिव की अगवाई में मणिधारी,मेडिपल्स,श्रीराम, धनवंतरी,एएसजी सहित 22 हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सचिव बिश्नोई के साथ जोधपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डां.निरंजन सिंह यादव,सुरेश शर्मा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जोधपुर शहर, हिम्मत सिंह निरीक्षक पुलिस यातायात,सुरेश हंस अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम उत्तर, सुरेंद्र सिंह पटवारी जेडीए जोधपुर उपस्थित थे।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026