जोधपुर,घर से निकले व्यक्ति का शव गुलाब सागर में मिला। शहर के बोरानाडा पाल स्थित आशापूर्णा बसेरा से गुरुवार को अपने घर से निकले व्यक्ति का शव आज गुलाब सागर में मिला।
शव को गोताखोर की मदद से बाहर निकलवाया गया और एमजीएच की मोर्चरी में भिजवाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें – सूने मकान में चोरों ने लगाई सैंध,नगदी आभूषण चोरी
बोरानाडा पुलिस थाने में आशापूर्णा बसेरा पाल निवासी करण शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा की तरफ से अपने पिता राजेंद्र शर्मा की गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी।
वे 9 अक्टूबर को अपने घर से निकले थे, मगर वापिस घर नहीं पहुंचे। इस पर गुमशुदगी के बाद तलाश की गई।
इधर आज सुबह सूचना मिली कि गुलाब सागर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर बाद में उसकी पहचान राजेंद्र शर्मा के रूप में की गई। शव का एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

