Doordrishti News Logo

-पत्नी की कैंची से वार कर हत्या का मामला 

-शव का एमजीएच में कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम 

-आरोपी पति पुलिस अभिरक्षा में

जोधपुर,मृतका के परिजन का आरोप पति और अन्य लोग पैसों की करते थे डिमाण्ड। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित नैनो मैक्स सिटी में शुक्रवार को पति ने अपनी ही पत्नी की कैंची से वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद पति ने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पति ने फोन पर पुलिस को कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। फोन पर बात सुन एकबारगी पुलिस को यकीन नहीं हुआ। पुलिस ने जब युवक से पता पूछा। तब युवक ने अपनी लोकेशन भेजी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। मृतका के भाई ने एयरपोर्ट थाने हत्या की में रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें – आरोपी की निशानदेही पर खेत में छुपाकर रखी पिस्टल बरामद

इधर सुबह मृतका के परिजन ने पैसों के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पैसों के लिए यह हत्या की गई और मृतका से पैसे मांगे जाते थे। परिजन ने आरोपी के घरवालों पर भी कार्रवाई की मांग रखी और शव को एकबारगी उठाने से इंकार कर दिया। मगर पुलिस की समझाइश पर वे माने और शव को दोपहर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा सौंप दिया गया।पति पुलिस अभिरक्षा में चला रहा है।

थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि नागौर के मेड़ता हाल एयरफोर्स स्थित नैनो मैक्स सिटी निवासी संजय ने एक साल पहले तलाकशुदा रेखा (32) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी। दोनों में किसी न किसी बात को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। 

पत्नी ज्यादातर मोबाइल पर किसी से बात करती थी। इस पर पति उस पर संदेह करता रहता था। तब रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर रेखा ने कुड़ी में एक फ्लैट किराए पर ले लिया। शुक्रवार को वह अपने दोनों बेटों को वहां छोड़कर सामान लेने के लिए एक्टिवा पर नैनो मैक्स सिटी पहुंची। जहां पर पति पहले से ही वहां पर बैठा था। 

वहां पर पति-पत्नी में तलाक की बात को लेकर अनबन हुई। तब गुस्साए पति ने कैंची से पत्नी के गले पर दो वार कर दिए। जिससे वह अचेत होकर वहीं पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – हथियार,अवैध शराब और खाईवाल पकड़े

Related posts:

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

पुलिस पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

साइबर ठगों ने बैंक कर्मियों के सामने साफ किया खाता

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

चोलामंडलम फाइनेंस को 15 दिन में दिलाएं कब्जा

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

पंचायत चुनाव से पहले चार संदिग्ध बोलेरो कैंपर सीज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

श्रीगंगानगर के फरार इनामी तस्कर को जोधपुर में पकड़ा

October 29, 2026