अंतर्राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी महेन्द्रसिंह राठौड़ का निधन
जोधपुर,अंतर्राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी महेन्द्रसिंह राठौड़ का निधन। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक महेंद्र सिंह राठौड़ का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
यह भी पढ़ें – सूने मकान में चोरों ने लगाई सैंध,नगदी आभूषण चोरी
दिवंगत राठोड़ भारतीय टीम के 7 वर्ष तक खिलाड़ी रहे और कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। बाद में वे भारतीय टीम के कोच रहे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया जोधपुर के जॉइंट डायरेक्टर भी रहे।
वे पिछले 8 वर्ष से कैंसर से संघर्ष करते रहे और कल उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव झाड़ोद डीडवाना में किया जायेगा। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्रिया हैं। वे वर्तमान समय में जोधपुर में एकता नगर क्षेत्र में रहते थे।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

