Doordrishti News Logo

युवती ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,तीन पर केस दर्ज

जोधपुर,युवती ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,तीन पर केस दर्ज।जिला पश्चिम में राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज हुआ है। युवती ने दो युवकों पर आरोप लगाते हुए अब थाने में रिपोर्ट दी है।

इसे भी पढ़िए – विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्र सिंह व हैड कांस्टेबल स्वरूपराम निलंबित

पुलिस की तरफ से अब जांच आरंभ की गई है।राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार करीब सवा महीने पहले एक युवती ने अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म को लेकर केस दर्ज कराया है।

आरोप है कि पालड़ी के त्रिलोक नाथ,रमेश नाथ उसे अपने साथ बहला फुसला कर ले गए। सूने स्थान पर उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। एक महिला भी इसमें शामिल रही है। जांच एसीपी रविंद्र बोथरा की तरफ से की जा रही है।

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
बासनी सैकेण्ड फैज निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि करीब आठ साल पूर्व एक व्यक्ति ने उसको नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था उस समय बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकियां देकर आरोपी उसका यौनशोषण करता आ रहा है। मामला बासनी थाने में दर्ज हुआ है। जांच एसीपी पश्चिम की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026