मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया कैलादेवी मंदिर में दर्शन
- मुख्यमंत्री का भरतपुर दौरा
- स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
जयपुर,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया कैलादेवी मंदिर में दर्शन। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर भरतपुर के झील का बाड़ा स्थित कैलादेवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान शर्मा ने यहां सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इसे भी पढ़िएगा – डॉ.कल्ला मेडिसिन डॉ.विकास डेंटल के डीन,मैनेजमेंट के सदस्य होंगे
इससे पहले मुख्यमंत्री के हैलीपेड पहुंचने पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक बहादुर सिंह कोली,डॉ.ऋतु बनावत,संभागीय आयुक्त रश्मि गुप्ता, जिला कलक्टर अमित यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं आमजन ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

