भगत की कोठी-ओखा फेस्टिवल स्पेशल वीकली ट्रेन आज से
- ट्रेन के जालोर-भीलड़ी के रास्ते आवागमन में 6 ट्रिप होंगे
- दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा
जोधपुर,भगत की कोठी-ओखा फेस्टिवल स्पेशल वीकली ट्रेन आज से।दीपावली और छठ पूजा पर ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात के मद्देनजर रेलवे द्वारा भगत की कोठी-ओखा-भगत की कोठी फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेन शनिवार से प्रारंभ की जा रही है। ट्रेन जालोर-भीलड़ी के रास्ते 17 नवंबर तक आवागमन में छह ट्रिप करेगी।
इसे भी पढ़िए – विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्र सिंह व हैड कांस्टेबल स्वरूपराम निलंबित
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध करवाने हेतु ट्रेन 04805/ 04806, भगत की कोठी-ओखा-भगत की कोठी फेस्टिवल वीकली स्पेशल भगत की कोठी से 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक(6 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को सुबह 10.30 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 4.40 बजे ओखा पहुंच जाएगी।
वापसी में ट्रेन ओखा से 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक(6 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को सुबह 8.20 प्रस्थान कर सोमवार अल सुबह 3 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।
ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु 1 सेकंड एसी,5 थर्ड एसी,2 थर्ड एसी इकोनॉमी,7 सेकंड क्लास स्लीपर,4 जनरल और 2 पॉवर कार सहित कुल 21 एलएचबी डिब्बे होंगे।
आवागमन में इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन आवागमन में लूनी, धुंधाड़ा,समदड़ी,मोकलसर,जालोर, भीनमाल,रानीवाड़ा,धनेरा, भीलड़ी, पाटण,मेहसाणा,विरमगाव,सुरेंद्र नगर,वांकानेर,राजकोट, हापा,जाम नगर,खांबलिया व द्वारका स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

