Doordrishti News Logo

शराब ठेके से फौजी का 4.50 लाख रुपयों से भरा बैग चोरी

फुटेज से तलाश

जोधपुर,शराब ठेके से फौजी का 4.50 लाख रुपयों से भरा बैग चोरी। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र स्थित एक वाइंस शॉप में बैठकर शराब पी रहे फौजी का रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में साढ़े चार लाख रुपए थे।

यह भी पढ़ें – एमडीएम में न्यूनतम समय में शूगर जांच की मशीन एचबीए 1 सी का लोकार्पण

बैग का पता नहीं चलने पर अब माता का थान पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ठेके में लगे सीसीटीवी फुटेज से बैग चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मूलत: करवड़ के केलावा हाल राजेंद्र नगर डिगाड़ी निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया।

इसमें बताया कि वह फौज में है और 5 अक्टूबर की शाम को वह ओम कार वाइंस के ठेके में बैठकर शराब पी रहा था। उसके साथ में एक अन्य भी था। उसके पास में एक बैग में 4.50 लाख रुपए रखे हुए थे। शराब पीने के बीच में उसका बैग चोरी हो गया। काफी तलाश करने पर बैग नहीं मिला।

थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार ठेके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बैग चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026