248 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 13 को पकड़ा
पुलिस की सायंकालीन गश्त
जोधपुर,248 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 13 को पकड़ा। कमिश्ररेट पुलिस ने रविवार की शाम को सायंकालीन गश्त और नाकाबंदी करते हुए 248 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की। 13 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
इसे भी पढ़ें – चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में सायंकालीन एवं रात्रि कालीन गश्त के समय संदिग्ध वाहनों की चैकिंग, राजकोप ऐप से फोटो मिलान कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना तथा काला शीशा,बिना नंबरी,बंपर लगे वाहनों सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान चलाया गया।
पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अभियान के तहत 248 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट में 28 चालान कार्रवाई,काला शीशा लगे वाहन 11, बिना नंबरी 09 वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई।
इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पाया जाने पर तथा 13 व्यक्तियों के विरुद्ध 60 पुलिस एक्ट में कार्रवाई,राजकोप ऐप पर द्वारा 38 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान कर उनमें से 28 व्यक्तियों का पर्चा ‘बी‘ भरा गया।
Related posts:

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक का नवीनीकरण

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज

जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा

दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार

आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

