Doordrishti News Logo

पेपर लीक की मुख्य सूत्रधार महिला लेक्चरर गिरफ्तार

  • कोटा में पेइंग गेस्ट बनकर रह रही थी
  • 25 हजार का इनाम था घोषित
    ऑपरेशन डॉक्टर फिक्सिट अभियान
  • सांचोर पुलिस ने कोटा पुलिस की सहयोग से किया दस्तयाब
  • एसओजी को सौंपा

जोधपर,पेपर लीक की मुख्य सूत्र धार महिला लेक्चरर गिरफ्तार।जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने पेपर लीक प्रकरण मेें एक मुख्य सूत्रधार महिला को गिरफ्तार किया है। जो कोटा के जवाहर नगर इलाके से दस्तयाब की गई। उसे एसओजी को सुपुर्द किया जाएगा। वह एसओ जी में मुख्य सूत्रधार के रूप में वांछित है।आरोपी महिला खुद लेक्चरर है और पेपर लीक से जुड़े एक मुख्य सूत्रधार की नजदीकी रिश्तेदार भी है। वह कोटा में एक पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थी।

चर्चित खबर इसे अवश्य पढ़िए – कमिश्नरेट के तीन पुलिस निरीक्षकों को सस्पेंड करने की सिफारिश

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में एसओजी की मुख्य सूत्रधार के रूप में वांटेड सांचोर की वर्षा विश्रोई को गिरप्तार किया किया गया है। वह पिछले छह माह से फरार चल रही थी और उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित हो रखा था। वह पिछले काफी समय से पुलिस का छका रही थी।

कोटा में पेइंग गेस्ट बन रह रही थी
आईजी विकास कुमार ने बताया कि उसकी सरगर्मी से तलाश चल रही थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए साइक्लोनर टीम का भी गठन कर रखा था। वह अपने नाम पते बदलने के साथ छद्म नाम से रह रही थी। इस बीच पुलिस को पता लगा कि वह कोटा में जवाहर नगर इलाके में एक रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर में छात्रा के रूप में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही है।इस पर पुलिस ने कोटा पुलिस के सहयोग से पेइंग गेस्ट चैकिंग अभियान चलाया और उसे एक घर से पेइंग गेस्ट के रूप में रहते पकड़ा। उसने अपना नाम पता फर्जी बताया था।

25 हजार का था इनाम घोषित 
वह काफी समय से एसओजी की वांटेड थी और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित हो रखा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिलने के साथ ही उसे दस्तयाब कर लिया गया। उसकी तलाश के लिए हॉस्टलों और ढाबों, चौराहों पर भी नजर रखी गई। उस पर डमी अभ्यर्थियों को बिठाने एवं खुद के भी शामिल होने की बात सामने आई है।

ऑपरेशन डॉक्टर फिक्सिट अभियान 
पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि ऑपरेशन डॉक्टर फिक्सिट चलाकर जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने मुख्य सूत्रधार वर्षा विश्नोई को पकड़ा जा सका।

यह छठीं गिरफ्तारी 
पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार इससे पहले पोरव कालेर,ओम प्रकाश ढाका, सुनील विश्नोई,शैताना राम के बाद छठी कड़ी के रूप में वर्षा विश्नोई को साइक्लोनर टीम की रणनीति के तहत पकड़ा जा सका है।

द लॉज ऑफ़ हूमन नेचर किताब पढ़ते मिली
कोटा में पेइंग गेस्ट बनकर द लॉज ऑफ़ हूमन नेचर (मानवीय स्वभाव के सिद्धान्त) किताब पढक़र शराफत का नया मुखौटा ओढऩे का प्रयास कर रही थी। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसआई प्रमित चौहान व सरोज के साथ हैडकांस्टेबल महिपाल एवं कांस्टेबल अशोक परिहार द्वारा अंजाम दिया गया।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026